Home » उत्तर प्रदेश » Janta Darshan में सीएम योगी सख्त, बिल्डर पर जांच के आदेश; धमकी देने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Janta Darshan में सीएम योगी सख्त, बिल्डर पर जांच के आदेश; धमकी देने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi

Janta Darshan : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दर्शन के दौरान गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा से जुड़े एक बिल्डर के खिलाफ गंभीर शिकायत मुख्यमंत्री के सामने आई।

CM Yogi

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट की रजिस्ट्री कई लोगों के नाम कर दी है, जिससे खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए।

Janta Darshan

उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित बिल्डर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाया जाए। जनता दर्शन में कई फरियादियों ने अवैध कब्जे और दबंगों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की गंभीरता से जांच कर अवैध कब्जा करने वालों और पीड़ितों को डराने-धमकाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।

न्याय दिलाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध, अवैध कब्जा और अन्य विवादों से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की जांच निष्पक्ष और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिले। साथ ही अधिकारियों को इन मामलों में की गई कार्रवाई की प्रगति से शासन को नियमित रूप से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।

Read More : Sur Sarovar Bird Sanctuary: इको सेंसिटिव जोन विवाद पर NGT में सुनवाई, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?