UP Govt : उत्तर प्रदेश सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले प्रदेश के मूल निवासी श्रद्धालुओं के लिए एक लाख रुपये की अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से पात्र तीर्थयात्रियों को यात्रा पूर्ण होने के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के निर्देशों के अनुसार, कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले पात्र श्रद्धालुओं को यात्रा समाप्त होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने पर ही अनुदान का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को नई पासपोर्ट आकार की फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट और वीजा की प्रति, बैंक खाते का विवरण तथा कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण करने का प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट होने चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
UP Govt
इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 15 जून को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रवाना हुआ था और 2 जुलाई को यात्रा पूरी कर वापस लौट आया। इसके बाद अब यात्रा पूरी कर चुके पात्र श्रद्धालु राज्य सरकार की अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मिलेगा लाभ
धर्मार्थ कार्य विभाग के माध्यम से दी जाने वाली इस योजना का उद्देश्य कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। पात्र आवेदकों के आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनके बैंक खाते में एक लाख रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Read More : Agra सिटी तक दौड़ेगी EMU पैसेंजर, 15 जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था; इन यात्रियों को होगा फायदा





