Home » उत्तर प्रदेश » PM Surya Ghar Yojana: जौनपुर में 130% लक्ष्य पूरा, 5,044 घरों में लगे सोलर सिस्टम; डीएम ने दिए सख्त निर्देश

PM Surya Ghar Yojana: जौनपुर में 130% लक्ष्य पूरा, 5,044 घरों में लगे सोलर सिस्टम; डीएम ने दिए सख्त निर्देश

PM Surya Ghar Yojana : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जौनपुर जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक में अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निस्तारण और सोलर इंस्टॉलेशन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जून 2026 तक जिले में कुल 5,044 सोलर इंस्टॉलेशन पूरे किए जा चुके हैं।

जून माह के लिए 600 इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित था, जबकि जिले में 780 इंस्टॉलेशन पूरे किए गए। इस तरह जौनपुर ने निर्धारित लक्ष्य का 130 प्रतिशत हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त हुई है।

PM Surya Ghar Yojana

जिलाधिकारी ने बैंक और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोलर इंस्टॉलेशन से जुड़े सभी लंबित मामलों की स्पष्ट रिपोर्ट 9 जुलाई 2026 तक उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के खंड-2 और खंड-4 के अधिकारियों को लंबित नेट मीटर कॉन्फ़िगरेशन और निरीक्षण कार्य शीघ्र पूरा कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने डिफॉल्टर सोलर वेंडरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएं।

लाभार्थियों से बिल जमा करने की अपील

जिलाधिकारी ने योजना के लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राथमिकता के आधार पर अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों के खातों में अनुदान राशि शीघ्र हस्तांतरित की जा सकेगी। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा पंजीकृत सोलर वेंडर मौजूद रहे।

Read More : Lucknow के मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, ICU में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?