Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow के मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, ICU में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल

Lucknow के मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, ICU में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और आईसीयू में भर्ती श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल संक्रमण नियंत्रण में है और विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। इससे पहले गुरुवार को मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की थी।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के अनुसार, 89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून की दोपहर अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में उपचार जारी है।

Lucknow पहुंचे सीएम योगी

इस वर्ष जनवरी में भी महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले थे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे। महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व किया और मंदिर निर्माण के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1986 में वह राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने, जबकि 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास का नेतृत्व संभाला।

गोपाल दास का जाना हालचाल

वर्तमान में वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान संत समाज को एकजुट करने, विभिन्न आंदोलनों में भाग लेने और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। भूमि पूजन से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक के प्रमुख आयोजनों में भी उनकी सक्रिय उपस्थिति रही है। उल्लेखनीय है कि बढ़ती उम्र के कारण उन्हें पहले भी कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

Read More : CM Yogi ने किया आम महोत्सव का उद्घाटन, 800 से ज्यादा किस्मों ने मोहा मन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?