Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi ने किया आम महोत्सव का उद्घाटन, 800 से ज्यादा किस्मों ने मोहा मन

CM Yogi ने किया आम महोत्सव का उद्घाटन, 800 से ज्यादा किस्मों ने मोहा मन

CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों का अवलोकन किया और आम उत्पादकों से उनकी विशेषताओं की जानकारी ली। इसी दौरान करीब आधा किलो वजन का एक आम देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे और दोनों हाथों में आम लेकर तस्वीर भी खिंचवाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रगतिशील आम उत्पादकों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का आम अब देश ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया और कुवैत जैसे कई देशों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विकसित एक विशेष आम की किस्म को ‘काकोरी ब्रांड’ का नाम दिया गया है, जो देशभक्ति और समर्पण की भावना का प्रतीक है।

CM Yogi ने किया उद्घाटन

इस बार आम महोत्सव में मोदी मैंगो और योगीराज आम सबसे अधिक चर्चा में हैं। इनके अलावा नूरजहां, लालिमा, बनाना, याकूती और टॉमी एटकिंस जैसी कई दुर्लभ और लोकप्रिय किस्में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। 3 से 5 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में 800 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अंबिका, अल्फांसो, आम्रपाली, रटौल, लखनऊ सफेदा और कई अन्य प्रसिद्ध प्रजातियां शामिल हैं। इसके साथ ही आम से तैयार अचार, जूस, पल्प, अमावट, आम का रसगुल्ला और आम की जलेबी जैसे उत्पाद भी लोगों के लिए उपलब्ध हैं।

बिना टिकट देख सकेंगे प्रदर्शनी

आम महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आगंतुक विभिन्न किस्मों के आमों को देखने के साथ-साथ उनसे बने उत्पादों की खरीदारी भी कर सकेंगे। महोत्सव में प्रदर्शित नूरजहां आम लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यह आम मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के अलीराजपुर (कठीवाड़ा) क्षेत्र में उगाया जाता है और दुनिया की सबसे बड़ी आम की किस्मों में गिना जाता है। एक फल का वजन सामान्यतः 1 से 4 किलोग्राम तक हो सकता है।

केंद्र में आम की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण और विकास पर लगातार शोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाल और पीले रंग की विशेष किस्मों के विकास पर भी काम चल रहा है, जिससे भविष्य में प्रदेश के आमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल सके- सुरेश कुमार, संयुक्त निदेशक, उद्यानिक केंद्र बस्ती

Read More : Renault Kwid Facelift: नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ आज होगी एंट्री, जानिए क्या होगा खास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?