Renault Kwid Facelift : फ्रांसीसी कार निर्माता Renault आज, 3 जुलाई 2026, भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक 2026 Renault Kwid Facelift लॉन्च करने जा रही है। साल 2015 में पहली बार पेश की गई क्विड कंपनी के लिए भारत में सबसे सफल मॉडलों में से एक रही है। अब कंपनी इसे नए अपडेट्स के साथ पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक नई Kwid में बड़े बदलावों की बजाय कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
नई Renault Kwid Facelift के बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि कार के फ्रंट और रियर हिस्से में हल्के बदलाव किए गए हैं।
Renault Kwid Facelift
इसमें नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड ग्रिल और Y-शेप एलईडी लाइटिंग सिग्नेचर देखने को मिल सकता है। टेललाइट्स के डिजाइन में भी बदलाव किए जाने की संभावना है, जिससे कार पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आएगी। इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि नई Kwid में अपडेटेड डैशबोर्ड, बेहतर क्वालिटी की अपहोल्स्ट्री, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान देखे गए एक मॉडल में बड़ी टचस्क्रीन नजर आई थी, जिसका डिजाइन कंपनी की दूसरी एसयूवी Renault Duster में मिलने वाली स्क्रीन से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
इंजन में बदलाव की संभावना कम
नई Kwid Facelift के इंजन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें पहले की तरह 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन करीब 65 हॉर्सपावर की ताकत और 96Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।
संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 Renault Kwid Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5 लाख से 6 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत और वेरिएंट से जुड़ी जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।
Read More : Hindu Mythology: भूखे को भोजन कराने से मिलते हैं ये 7 बड़े पुण्य! धार्मिक मान्यताएं जानकर रह जाएंगे हैरान




