Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi Firozabad Visit: 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं की सौगात, 568 लाभार्थियों को मिलेगा घर

CM Yogi Firozabad Visit: 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं की सौगात, 568 लाभार्थियों को मिलेगा घर

CM Yogi

CM Yogi Firozabad Visit : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे जिले को 658 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। टूंडला विधानसभा क्षेत्र के गांव उसायनी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कुल 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

CM Yogi

इनमें 33 परियोजनाओं का लोकार्पण और 48 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएं शिकोहाबाद और टूंडला विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हैं, जिन पर कुल 658 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इनसे क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे, सड़क, आवास और अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

CM Yogi Firozabad Visit

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों का भी लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री 568 लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबी सौंपेंगे और प्रतीकात्मक गृह प्रवेश भी कराएंगे। प्रशासन इस कार्यक्रम को जनसभा का प्रमुख आकर्षण मान रहा है, जिसमें शहरी गरीब परिवारों को स्थायी आवास का लाभ मिलेगा। भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिला भाजपा नेतृत्व ने कार्यक्रम में लगभग 20 हजार लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा है। इसके लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया गया है और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशेष संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से अलग से मुलाकात करेंगे। इसके लिए विशेष पंडाल तैयार किया गया है, जहां वे संगठन के कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके योगदान की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया गया है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रशासन अलर्ट

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Read More : Varanasi NEET री-एग्जाम में हंगामा, चेकिंग के दौरान अभ्यर्थी से सिम कार्ड और पुराने पेपर बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?