Home » उत्तर प्रदेश » Ambedkar में यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, 9 स्कूलों की मान्यता रद्द

Ambedkar में यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, 9 स्कूलों की मान्यता रद्द

Ambedkar Nagar Schools Recognition Cancelled : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अम्बेडकरनगर जिले के नौ स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी है। यह कार्रवाई उन विद्यालयों पर की गई है, जहां लगातार दो शैक्षिक सत्रों तक न तो छात्रों का नामांकन हुआ और न ही कोई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुआ। परिषद के नियमों के अनुसार यदि किसी हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय में लगातार दो वर्षों तक शैक्षणिक गतिविधियां और परीक्षा सहभागिता नहीं होती है, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है।

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि बोर्ड के नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है और इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। यह प्रावधान केवल नवीन वर्ग की मान्यता पर लागू होता है, जबकि वैकल्पिक या अतिरिक्त विषयों की मान्यता इससे प्रभावित नहीं होती।

Ambedkar में यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई

शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में छात्र नामांकन और परीक्षा भागीदारी न होने के कारण जिन विद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई है, उनमें भीम ज्योति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर, राम दुलार इंटर कॉलेज अम्बरपुर, एसआर हाईस्कूल महमूदपुर, आईबी उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर, जेके मौर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज बसखारी, एचएस हाईस्कूल शंकरा यूसुफपुर, पीएस बालिका इंटर कॉलेज दुहिया और अनारुल्लाह हबीबुल निशा इंटर कॉलेज अशरफपुर शामिल हैं।

9 स्कूलों की मान्यता रद्द

परिषद का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से गैर-क्रियाशील विद्यालयों पर रोक लगेगी और शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में लगातार शैक्षणिक गतिविधियां निष्क्रिय पाई गईं, उनके खिलाफ नियमानुसार कदम उठाया गया है ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

Read More : Varanasi Prepares For Intl Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, प्रदेशभर में प्रशासन सक्रिय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?