Home » उत्तर प्रदेश » Gorakhpur को 926 करोड़ की 226 परियोजनाओं की सौगात, CM बोले- “बदला हुआ शहर नए UP की पहचान”

Gorakhpur को 926 करोड़ की 226 परियोजनाओं की सौगात, CM बोले- “बदला हुआ शहर नए UP की पहचान”

CM Yogi

Gorakhpur Development News : गोरखपुर में रविवार को मुख्यमंत्री ने 926 करोड़ रुपये की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का गोरखपुर बदलते उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की नई सोच का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले तक गोरखपुर की पहचान अलग थी।

CM Yogi

उन्होंने दावा किया कि शहर बीमारी, जलभराव, खराब सड़कों, बिजली संकट और अपराध जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। उनके अनुसार उस दौर में व्यापारियों की सुरक्षा और गरीबों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का भी अपेक्षित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा था।

Gorakhpur Development News

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोरखपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले जहां शाम के बाद लोगों, खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना रहती थी, वहीं अब शहर तेजी से आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। उनका कहना था कि आने वाले वर्षों में गोरखपुर देश के प्रमुख शहरी विकास मॉडल के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले शहर में बिजली आपूर्ति सीमित थी और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था।

उन्होंने इंसेफेलाइटिस से होने वाली बच्चों की मौतों, गंदगी और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था का भी उल्लेख किया। साथ ही बंद पड़े उर्वरक कारखाने और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की पुरानी स्थिति का हवाला देते हुए वर्तमान बदलावों को रेखांकित किया।

सुधार का दावा

CM ने कहा कि पहले गोरखपुर से लखनऊ और वाराणसी की यात्रा में काफी समय लगता था और रामगढ़ताल क्षेत्र गंदगी की समस्या से जूझता था। उन्होंने दावा किया कि अब शहर की आधारभूत संरचना में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है और गोरखपुर को लेकर लोगों की सोच भी बदली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गोरखपुर में जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में काम हो रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। व्यापारियों को सुरक्षा के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में एम्स की स्थापना, इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण और हॉकी स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार गोरखपुर के विकास को नई दिशा देगा।

भविष्य के विकास का रखा खाका

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि गोरखपुर आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और निवेश के क्षेत्र में और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जवाबदेही और योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे विकास कार्य प्रदेश की प्रगति को नई गति दे रहे हैं और इसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।

Read More : UP Weather Update: प्री-मानसून ने बदला मौसम का मिजाज, 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जल्द होगी मानसून की एंट्री

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?