Home » राजनीति » PM Modi France Visit: नीस पहुंचे प्रधानमंत्री, मैक्रों से अहम बैठक और 114 राफेल डील पर चर्चा संभव

PM Modi France Visit: नीस पहुंचे प्रधानमंत्री, मैक्रों से अहम बैठक और 114 राफेल डील पर चर्चा संभव

PM Modi:

PM Modi France Visit News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे, जहां होटल में भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलार किया, जबकि कई महिलाओं ने उनके हाथ को माथे से लगाकर सम्मान जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति की झलक को सराहा।

PM Modi:

आज दोपहर प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसी दौरान ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया जाएगा। दोनों देशों के बीच तकनीक, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में करीब 12 समझौते होने की संभावना है।

PM Modi France Visit

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील पर भी चर्चा एजेंडे में शामिल है। भारत चाहता है कि इन विमानों में स्वदेशी हथियार जोड़ने की सुविधा मिले, जिसके लिए सोर्स कोड एक्सेस का मुद्दा भी उठाया जा सकता है। हालांकि इस डील को अभी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की मंजूरी नहीं मिली है, और अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद ही अपेक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। यह प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी 7वीं फ्रांस यात्रा है। इस दौरान वे नीस, एवियान और पेरिस शहरों का दौरा करेंगे। 16 से 17 जून को वे G7 समिट में हिस्सा लेंगे, जबकि 18 जून को पेरिस में विवाटेक सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

G7 समिट में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी प्रस्तावित है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात 16 महीने बाद होगी। G7 समूह में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था और नीतियों में अहम भूमिका निभाते हैं। यात्रा के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा संभव है। भारत बहुपक्षीय और संयुक्त राष्ट्र आधारित सुरक्षा व्यवस्था का पक्षधर माना जाता है और फ्रांस व ब्रिटेन के साथ मिलकर किसी रक्षा गठबंधन पर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है।

ऐतिहासिक सहयोग

फ्रांस भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार रहा है और रूस के बाद दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है। मिराज 2000, राफेल फाइटर जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों जैसे महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण फ्रांस से भारत को मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी फ्रांस लगातार भारत का समर्थन करता रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र और NSG जैसे संगठन शामिल हैं।

Read More : Women T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज शाम 7 बजे, जानें टीवी और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?