Home » उत्तर प्रदेश » UP International Trade Show: 85 देशों के आएंगे खरीददार, ₹13,500 करोड़ से ज्यादा कारोबार की उम्मीद

UP International Trade Show: 85 देशों के आएंगे खरीददार, ₹13,500 करोड़ से ज्यादा कारोबार की उम्मीद

UP International Trade Show

UP International Trade Show 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। पिछले तीन संस्करणों को मिली सफलता के बाद यह आयोजन अब सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों, तकनीक, सेवाओं और नवाचारों को दुनिया के सामने पेश करने का सबसे बड़ा मंच बन गया है।

UP International Trade Show

सरकार को उम्मीद है कि इस आयोजन के जरिए प्रदेश के उद्योगों, एमएसएमई इकाइयों, स्टार्टअप्स और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही विदेशी निवेश और व्यापारिक साझेदारियों के नए रास्ते भी खुलेंगे।

UP International Trade Show

इस बार आयोजित होने वाले ट्रेड शो में देश-विदेश की बड़ी भागीदारी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार और व्यापारिक प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा देशभर से करीब 1.50 लाख बी-टू-बी खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों के मुताबिक, इस मेगा इवेंट में 2400 से ज्यादा प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। वहीं लगभग 4.50 लाख आम नागरिकों के भी मेले में पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह आयोजन पहले के मुकाबले और अधिक व्यापक स्वरूप में नजर आएगा।

कारोबार की बन सकती है जमीन

ट्रेड शो को लेकर कारोबारी जगत में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का अनुमान है कि आयोजन के दौरान 4000 से अधिक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इन समझौतों का संभावित मूल्य 3200 करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, करीब 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित व्यापारिक सौदों, लीड्स और व्यावसायिक पूछताछ उत्पन्न होने का अनुमान है। यदि यह लक्ष्य हासिल होता है तो इसका सीधा लाभ प्रदेश के उद्यमियों, निर्यातकों और छोटे उद्योगों को मिलेगा।

यूपीआईटीएस-2026 का आयोजन करीब 1.10 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में किया जाएगा। यहां प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निर्यात संभावनाएं, ओडीओपी उत्पाद, स्टार्टअप इनोवेशन और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार की विभिन्न औद्योगिक, निवेश और निर्यात प्रोत्साहन नीतियों को भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा, ताकि देश और दुनिया की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो सकें।

ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती

सरकारी अधिकारियों का मानना है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आयोजन न केवल व्यापार बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने का काम भी करेगा। प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More : UP Police Exam: 29 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा पर CMयोगी की नजर, कहा- “किसी युवा को धूप में खड़ा न रहना पड़े”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?