West Bengal Cabinet Expansion : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के कुछ ही सप्ताह बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार किया। सोमवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आरएन रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई, जबकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके अलावा 3 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 नेताओं को राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इस विस्तार के साथ राज्य सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत करने का संकेत दिया है।
West Bengal Cabinet Expansion
नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद पश्चिम बंगाल मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 41 हो गई है। राज्य में सरकार के गठन के समय मुख्यमंत्री समेत कुछ चुनिंदा मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब विभागों और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए मंत्रिमंडल का दायरा बढ़ाया गया है। भारतीय संविधान के अनुसार किसी राज्य के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सदस्य हैं, जिसके आधार पर अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान विस्तार के बाद भी तीन पद खाली हैं, जिन्हें भविष्य में भरा जा सकता है।
CM के पास अहम विभाग
सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा पहले ही किया जा चुका था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं को विकास, ग्रामीण क्षेत्र, खेल, महिला कल्याण और अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने मंत्रिमंडल गठन और विभाग आवंटन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने की रणनीति अपनाई है। उत्तर बंगाल विकास, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति तथा जनजातीय विकास जैसे विभाग अलग-अलग नेताओं को सौंपे गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों को गति मिल सके।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल | भाजपा विधायक दीपक बर्मन, तपस रॉय, शंकर घोष, मनोज कुमार ओराम, अर्जुन सिंह और गौरी शंकर घोष ने लोकभवन में पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
(सोर्स: PWD IT विभाग) pic.twitter.com/3Gds6GA2B5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2026
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु कैबिनेट में 41 मंत्री
| श्रेणी | संख्या |
|---|---|
| कैबिनेट मंत्री | 13 |
| राज्य मंत्री | 19 |
| राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | 03 |
| क्रमांक | मंत्री का नाम |
|---|---|
| 1 | दीपक बर्मन |
| 2 | तपस रॉय |
| 3 | डॉ. शंकर घोष |
| 4 | मनोज कुमार उरांव |
| 5 | अर्जुन सिंह |
| 6 | गौरी शंकर घोष |
| 7 | स्वपन दासगुप्ता |
| 8 | जगन्नाथ चट्टोपाध्याय |
| 9 | कल्याण चक्रवर्ती |
| 10 | अजय पोद्दार |
| 11 | शव्द्दत मुखर्जी |
| 12 | दूध कुमार मंडल |
| 13 | अनुप कुमार दास |
| 14 | जोएल मुर्मु |
| 15 | हरे कृष्ण बेरा |
| 16 | आनंदमय बर्मन |
| 17 | अशोक डिंडा |
| 18 | नदियार चंद बाउरी |
| 19 | विशाल लामा |
| 20 | शांतनु प्रमाणिक |
| 21 | मौमिता विश्वास मिश्रा |
| 22 | उमेश राय |
| 23 | पूर्णिमा चक्रवर्ती |
| 24 | कौशिक चौधरी |
| 25 | भास्कर भट्टाचार्य |
| 26 | दिवाकर घरामी |
| 27 | अमिया किस्कू |
| 28 | कलिता माझी |
| 29 | गर्मी दास घोष |
| 30 | बिराज बिस्वास |
| 31 | दीपांकर जाना |
| 32 | सुमना सरकार |
| 33 | डॉ. इंद्रनील खान |
| 34 | मालती रावा रॉय |
| 35 | राजेश महतो |
नोट: शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 5 अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी।
चुनाव में भाजपा को मिला था स्पष्ट बहुमत
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। चुनाव परिणामों में पार्टी को 200 से अधिक सीटें मिली थीं, जबकि मुख्य विपक्षी दल काफी पीछे रह गया। बाद में एक सीट पर हुए पुनर्मतदान में भी भाजपा उम्मीदवार की जीत के साथ पार्टी का आंकड़ा और मजबूत हुआ। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार का उद्देश्य केवल विभागों का बंटवारा नहीं, बल्कि सरकार के प्रशासनिक एजेंडे को तेजी से लागू करना भी है। आने वाले समय में विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर सरकार का फोकस रहने की संभावना है।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब राज्य की जनता की नजर नई टीम के कामकाज पर रहेगी। सरकार के सामने रोजगार, विकास, ग्रामीण ढांचे और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर आने वाले महीनों में उसकी कार्यशैली की परीक्षा होगी।
बंगाल चुनाव 2026
| पार्टी | सीटें (2026) | सीटें (2021) | अंतर | वोट % (2026) | वोट % (2021) | अंतर |
|---|---|---|---|---|---|---|
| TMC | 80 | 215 | -135 | 40.8% | 48.5% | -7.7% |
| BJP | 207 | 77 | +130 | 45.85% | 38.4% | +7.45% |
| अन्य | 6 | 2 | +4 | 13.35% | 13.1% | +0.25% |
Read More : Bijnor दौरे पर CM Yogi, इन 1645 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक; महिला समूहों को मिलेगा नया मंच





