Tiffany Trump Taj Mahal Visit : आगरा में शनिवार को उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। उनका चार्टर्ड विमान सुबह खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा, जहां से वे सीधे विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के लिए रवाना हो गईं। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। टिफनी ट्रंप अपने पति Michael Boulos के साथ ताजमहल पहुंचीं।
दोनों ने स्मारक की खूबसूरती को करीब से देखा और परिसर में मौजूद प्रसिद्ध डायना बेंच पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। करीब एक घंटे तक ताजमहल परिसर में समय बिताने के दौरान उन्होंने इस ऐतिहासिक धरोहर की वास्तुकला और वातावरण का आनंद लिया। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor भी मौजूद रहे।
Tiffany Trump पहुंचीं आगरा
ताजमहल भ्रमण के बाद टिफनी ट्रंप का काफिला शहर के एक प्रतिष्ठित होटल की ओर रवाना हुआ। यहां उनके लिए लंच का कार्यक्रम तय किया गया। बताया जा रहा है कि होटल के विशेष कमरों से ताजमहल का दृश्य दिखाई देता है और वे वहां से भी इस ऐतिहासिक स्मारक का नजारा देखेंगी। उनके आगरा दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी उत्सुकता देखने को मिली। आगरा का ट्रंप परिवार से पुराना संबंध रहा है। वर्ष 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी Melania Trump, बेटी Ivanka Trump और दामाद Jared Kushner के साथ ताजमहल देखने आए थे। उस दौरे की तस्वीरें दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी थीं। अब करीब छह वर्ष बाद ट्रंप परिवार का एक और सदस्य आगरा पहुंचा है, जिससे यह दौरा भी सुर्खियों में आ गया है।
#WATCH | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफ़नी ट्रंप और उनके दामाद माइकल बुलोस उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे। pic.twitter.com/EzbHAgdbjl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
सुरक्षा व्यवस्था रही बेहद कड़ी
टिफनी ट्रंप की यात्रा को देखते हुए आगरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल परिसर और उनके निर्धारित रूट तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने पूरे कार्यक्रम पर करीबी नजर रखी। स्मारक परिसर और होटल क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई थी ताकि दौरे के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।
#WATCH | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफ़नी ट्रंप और उनके दामाद माइकल बुलोस, उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे। pic.twitter.com/8DBWuG6vRQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
कौन हैं टिफनी ट्रंप?
टिफनी ट्रंप का जन्म 13 अक्टूबर 1993 को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में हुआ था। वे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी Marla Maples की बेटी हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की है और सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय रही हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने व्यवसायी माइकल बॉऊलोस से विवाह किया था। वर्ष 2025 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने। टिफनी कई बार अपने पिता के चुनावी अभियानों और प्रमुख राजनीतिक आयोजनों में भी दिखाई दे चुकी हैं, जहां उन्होंने मंच से संबोधन भी किया है।
Read More : Punjab निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, कपूरथला में कांग्रेस ने मारी बाजी





