Home » उत्तर प्रदेश » UP News: बेमौसम बारिश से तबाही के बीच एक्शन में सरकार, किसानों के लिए दिए ये निर्देश

UP News: बेमौसम बारिश से तबाही के बीच एक्शन में सरकार, किसानों के लिए दिए ये निर्देश

CM Yogi
CM Yogi

UP News : उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में हुई बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। गेहूं और दलहन जैसी फसलें कटाई के समय पर थीं, ऐसे में मौसम की इस मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तेज करने का फैसला लिया है।

CM Yogi

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित किसानों तक जल्द से जल्द मुआवजा पहुंचाया जाए। सरकार का फोकस इस बात पर है कि किसी भी पीड़ित को राहत मिलने में देरी न हो और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

UP News

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान के सभी मामलों का तुरंत आकलन किया जाए। साथ ही घायलों और आपदा से प्रभावित परिवारों को भी निर्धारित नियमों के तहत सहायता दी जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि मुआवजा देने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

किसानों के साथ खड़ी सरकार

सीएम योगी ने कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर प्रभावित किसान को उसकी क्षति के अनुसार राहत दी जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सर्वे का काम समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि मुआवजा देने में अनावश्यक देरी न हो। सरकार के निर्देशों के बाद अब प्रशासनिक टीमें फील्ड में उतरकर नुकसान का आकलन कर रही हैं।

माना जा रहा है कि रिपोर्ट तैयार होते ही प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजे की राशि भेजी जाएगी। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इस बार राहत प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज और प्रभावी होगी।

Read More : UP Assembly: विधानसभा में घमासान, महिला आरक्षण पर अशोक कटारिया का तंज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?