Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में आज जारी किए जाएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, बच्चों का इंतजार हुआ खत्म

छत्तीसगढ़ में आज जारी किए जाएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, बच्चों का इंतजार हुआ खत्म

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में आज 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने वाले हैं। 10वीं 12वीं के बच्चों के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो चुकी है, जल्द ही परिणाम उनके सामने रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं 12वीं के परिणाम 29 अप्रैल यानी कि बुधवार आज जारी किए जाएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय दोपहर 2:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में नतीजे की घोषणा करने जा रहे हैं।

परिणाम घोषित करने के अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री गजेंद्र यादव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी यहां मौजूद रहने वाले हैं। परिणाम की घोषणा लगभग 2:30 पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किया जाए आने वाले हैं।

हिंदी का पेपर हुआ था लीक

छत्तीसगढ़ में इस बार परिणाम की घोषणा करने में देरी हुई, ऐसा इसीलिए क्योंकि इस बार हिंदी का पेपर लीक हो गया था। जिसकी वजह से दसवीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा की गई जिसकी वजह से परिणाम लेट घोषित किया जा रहे हैं।

रिजल्ट कैसे चेक कर पाएंगे

छत्तीसगढ़ में रिजल्ट चेक करने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहने वाली है।

रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद इसके होम पेज पर आपको ‘CGBSE 10th Result 2026’ या ‘CGBSE 12th Result 2026’ लिंक मिलेगी जिस पर आपको अपना रोल नंबर डालना होगा और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा इसके बाद सबमिट का बटन दबाना होगा और रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके बाद आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंट निकाल कर भी रख सकते हैं।

Read More:- मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने मचाया हाहाकार, लगभग 15 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?