Home » उत्तर प्रदेश » Yogi सरकार दे रही 10 लाख तक का आसान लोन, ग्रामीण युवाओं के लिए नई पहल; स्वरोजगार को बढ़ावा

Yogi सरकार दे रही 10 लाख तक का आसान लोन, ग्रामीण युवाओं के लिए नई पहल; स्वरोजगार को बढ़ावा

Loan
Loan

Yogi Government Scheme News : उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अगुवाई में ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के जरिए गांवों में छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए युवाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। लखनऊ जिले में इस योजना के अंतर्गत, 12 इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Loan

जिला ग्रामोद्योग विभाग के अनुसार, पात्र युवाओं को बैंक के माध्यम से अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा, जिस पर सरकार की ओर से ब्याज में विशेष छूट मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Yogi Government Scheme News

योजना की सबसे खास बात यह है कि सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को बैंक लोन पर केवल 4 प्रतिशत ब्याज ही खुद वहन करना होगा, जबकि बाकी ब्याज सरकार सब्सिडी के रूप में देगी। वहीं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए ब्याज का पूरा भार सरकार उठाएगी। इससे कमजोर वर्ग के लोगों को कारोबार शुरू करने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोन लेने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह हिस्सा केवल 5 प्रतिशत रखा गया है।

आवेदन करने वाले की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही, आवेदक ने पहले किसी सरकारी योजना के तहत इसी तरह का ऋण नहीं लिया होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परियोजना रिपोर्ट और अन्य आवश्यक कागजात अपलोड करने होंगे। सरकार का मानना है कि इस योजना के जरिए गांवों में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा होगा और शहरों की ओर पलायन भी कम होगा। अधिकारियों का कहना है कि अगर युवा इस योजना का सही तरीके से उपयोग करते हैं, तो यह उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभा सकती है।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, कैसरबाग, लखनऊ में संपर्क कर सकते हैं या जारी हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की यह पहल ग्रामीण युवाओं के लिए नए अवसरों का रास्ता खोलने वाली मानी जा रही है।

Read More : Mobile में सिमट गया बचपन, लूडो से कैरम तक…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?