LSG vs KKR : आईपीएल 2026 में Kolkata Knight Riders और Lucknow Super Giants के बीच खेला गया मुकाबला भले ही कम स्कोर वाला रहा, लेकिन रोमांच अपने चरम पर था। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस सीजन का यह पहला सुपर ओवर भी रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। एक समय स्कोर 73 रन पर पांच विकेट हो चुका था।
ऐसे मुश्किल हालात में Rinku Singh ने जिम्मेदारी संभाली और नाबाद 83 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम 155 रन तक पहुंच सकी। आखिरी ओवर में रिंकू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लगातार चार छक्के जड़े, जिससे टीम को मजबूत स्कोर मिला।
LSG vs KKR
लखनऊ की ओर से Mohsin Khan ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। उन्होंने शुरुआती झटके देकर कोलकाता को दबाव में डाल दिया था, लेकिन रिंकू की पारी ने मैच का रुख बदल दिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत भी कमजोर रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान Rishabh Pant और Aiden Markram ने पारी संभाली, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। बीच के ओवरों में कोलकाता के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। Sunil Narine और Varun Chakravarthy ने रन गति पर अंकुश लगाए रखा।
6⃣, 6⃣, 6⃣, 6⃣ 🤯
🎥 Enjoy Rinku Singh’s sizzling ball-striking in the last over 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/elFxwvCeWO#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/98wGgWK14c
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
मैच का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला। लखनऊ को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 7 रन चाहिए थे। उस समय Mohammed Shami ने शानदार छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया और मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।
बनकर उभरे बड़े नायक
सुपर ओवर में कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने गेंद संभाली और लखनऊ के बल्लेबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा। उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया और एक विकेट भी लिया। इसके चलते लखनऊ की टीम सुपर ओवर में महज एक रन ही बना सकी। कोलकाता को जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। रिंकू ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया और चार कैच पकड़कर मैच के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे।
इस जीत के साथ कोलकाता ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा। वहीं, लखनऊ को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने आखिरी तक संघर्ष जरूर दिखाया।
REad mORE : RR vs SRH: वैभव का शतक बेकार, तूफानी पारी से हैदराबाद की जीत




