Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, गर्मी में लगातार हो रहा है इजाफा, 19 जिलों में लू का अलर्ट

मध्यप्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, गर्मी में लगातार हो रहा है इजाफा, 19 जिलों में लू का अलर्ट

Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। लगातार तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के कई शहर तेजी से गर्म हो रहे हैं ऐसे में खजुराहो सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है वही ग्वालियर सहित 19 जिलों में लू अलर्ट जारी कर दिया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में नजर आ रहे हैं।

कई जिलों में लू अलर्ट

मौसम विभाग के माने तो भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों मैं गर्म हवाएं चलती है जिसके चलते लोगों का बाहर निकलना दुर्भर हो गया है।

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर

मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का तेजी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तापमान दर्ज किया जा रहा है। खजुराहो में 43.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है जो की सामान्य तापमान से बहुत ज्यादा ऊपर है। इस बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को दिन भर परेशान रहना पड़ता है। वही रात के समय भी गर्मी से खास राहत नहीं मिल रही है लोगों को दिन भर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।

रात में भी मौसम गर्म

मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग के माने तो ‘वर्म नाइट’ की स्थिति बनती नजर आ रही है। ऐसे में लोगों को रात के समय में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालात गर्मी के चक्कर में लगातार बिगड़ रही है।

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय 12 से 3:00 के बीच धूप में निकलने के लिए मना किया गया है। हल्के और ढीले, सूती वस्त्र जरूर पहनें बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें और गर्मी में घर से बाहर कम निकले दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही बदलाव की तरफ, जाने कितना चल रहा है आज का ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?