Kedarnath Dham:- केदारनाथ धाम के अब कपाट खुल चुके हैं। ऐसे में पूरे धाम में हर हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा है। इस जयघोष के नारों के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। कपाटोंद्घाटन को लेकर सैकड़ो श्रद्धालु उसके साक्षी बने है। केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:00 बजे शुभ मुहूर्त में विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ खोले गए इसका कपाट के खुलते ही बाबा महादेव के नारे गूंजने लगे।
हजारों श्रद्धालु इस क्षण के साक्षी बने। प्रदेश के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों को शुभ समृद्धि की प्रार्थना की वही पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपने की अपील भी की है।
केदारनाथ को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया
केदारनाथ धाम को लगभग 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया। मंदिर बहुत ही भाव नजर आ रहा है ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर की सुंदरता ने मंत्रमुग्ध कर दिया है। देश विदेश से हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके हैं और कपाट खुलने के इस क्षण के साक्षी बने हैं। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार को शाम के समय लगभग 4:30 पर केदारनाथ धाम पहुंच चुकी थी। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रवाना हुई यह डोली 17 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, लिनचोली और बेस कैंप से होकर केदारनाथ धाम पहुंची है।
भक्तों ने किया उसको वर्ष से डोली का स्वागत
केदारनाथ धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर डोली का स्वागत किया गया डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भंडार गृह में प्रवेश कर लिया है। यहां पर विधिवत्त पूजा अर्चना संपन्न हो चुकी है इस दौरान आठवीं सिखलाई रेजीमेंट के बेंड की मधुर धुन और डमरू की धुन से पूरा वातावरण गूंज उठा है। सुरक्षा के अच्छे इंतजाम मत किए गए हैं और पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान भी यहां तैनात है।
देश विदेश से पहुंचे भक्त
केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं जिसके बाद अब देश से लेकर विदेश तक के श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की है। इसमें उनका कहना है कि स्वच्छता बनाए रखें पर्यावरण संरक्षण करें सेवा और सहयोग की भावना रखें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे और यात्रा के नियमों का अच्छी तरह से पालन करें। इस मौके पर बीके पीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पुजारी टी गंगाधर लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्य अधिकारी विशाल मिश्रा पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर समय कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर मौजूद रहे हैं।
Read More:- मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर हुआ शुरू, कई शहरों का तापमान पहुंचा 43 डिग्री से ऊपर





