Weather News:- मध्यप्रदेश में कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है भीषण गर्मी के चलते लोगों को परेशानियों उठानी पड़ रही है। तापमान कई शहरों का 40 से 43 डिग्री के बीच जा पहुंचा है ऐसे में रात के समय भी भीषण गर्मी हो रही है। पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश का तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में ग्वालियर समेत 10 जिलों में लू अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आने वाले समय में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है। दिन और रात दोनों समय गर्मी महसूस की जा रही है ऐसे में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम प्रदेश के सबसे ज्यादा तपने वाले इलाके रहे हैं। वही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी भयानक गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।
कई शहरों में लू का अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश के कई शहरों में लू अलर्ट देखने को मिल रहा है। ऐसे में ग्वालियर, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में भी लू अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में दोपहर के समय हालात और भी ज्यादा बिगड़ने नजर आ रहे हैं।
कई शहरों का तापमान पहुंचा 40 डिग्री से ऊपर
मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है जिसमें कई शहरों के नाम शामिल है जैसे सीधी, नौगांव, रायसेन, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़, रीवा, दमोह और सागर भी गर्मी की चपेट में आ चुका है। वहीं कई बड़े शहरों में भी इसका नाम शामिल है जिसमें जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन का नाम शामिल है जहां का पारा 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। इतना ही नहीं इसमें इंदौर का नाम भी शामिल है।
रात में भी गर्मी का एहसास
रात के समय भी गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे में कई शहरों का तापमान लगातार 25 से 27 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा ऊपर जा चुका है। ऐसे में वार्म नाइट देखने को मिल रही है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट में बदले नजर आ रहे हैं लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं हो रही है।
गर्मी में सतर्क रहने की सलाह
मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए के साथ ही दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचे। वही हल्के और सूती कपड़े पहने बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
Read More:- Realme का चकाचक स्मार्टफोन तगड़ा कैमरा और शानदार बैटरी के साथ कम कीमत में उपलब्ध




