Home » बैंक/पैसा » PNB का बड़ा एक्शन, आज बंद हो सकते हैं हजारों बैंक खाते; जानिए किन लोगों पर पड़ेगा असर

PNB का बड़ा एक्शन, आज बंद हो सकते हैं हजारों बैंक खाते; जानिए किन लोगों पर पड़ेगा असर

PNB
PNB

PNB : सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खातों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बैंक ऐसे खातों को बंद कर रहा है, जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं। इस फैसले से हजारों ग्राहकों पर असर पड़ सकता है, खासकर वे लोग जो अपने खाते को एक्टिव नहीं रख पा रहे थे। PNB के इस फैसले के तहत उन खातों को बंद किया जा रहा है, जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ और बैलेंस भी शून्य है। इसके अलावा, जिन खातों को इनएक्टिव या डॉर्मेंट कर दिया गया है, वे भी इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

बैंक ने साफ किया है कि जिन खाताधारकों ने समय रहते ई-केवाईसी पूरा नहीं किया, उनके खाते भी बंद किए जा सकते हैं। ई-केवाईसी अब बैंकिंग प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा बन चुका है और इसके बिना खाते को चालू रखना मुश्किल हो सकता है।

PNB का बड़ा एक्शन

PNB का कहना है कि ऐसे निष्क्रिय और जीरो बैलेंस वाले खाते फ्रॉड के लिए ज्यादा संवेदनशील होते हैं। बैंक समय-समय पर ऐसे खातों की पहचान कर उन्हें बंद करता है, ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके और सिस्टम को सुरक्षित रखा जा सके। अगर खाताधारक अपना खाता चालू रखना चाहते थे, तो उन्हें कुछ आसान काम करने थे। जैसे- समय पर ई-केवाईसी पूरा करना, खाते में थोड़ा पैसा जमा करना और कम से कम एक ट्रांजैक्शन करना। इन छोटे-छोटे कदमों से खाता बंद होने से बच सकता था।

खाता बंद हो जाए तो क्या करें

अगर किसी का खाता बंद हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। खाताधारक नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जरूरी दस्तावेज जमा कर खाते को दोबारा चालू करा सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। PNB का यह कदम बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया है। हालांकि, इससे उन ग्राहकों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने लंबे समय से अपने खाते का इस्तेमाल नहीं किया है। ऐसे में समय रहते खाते को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है।

Read More : Nvidia ने खारिज की खबरें, Dell-HP के शेयरों में आई तेजी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?