Home » व्रत / त्यौहार » कब मनाई जाएगी मेष संक्रांति, जाने कैसे बरसेगी सूर्य देव की कृपा

कब मनाई जाएगी मेष संक्रांति, जाने कैसे बरसेगी सूर्य देव की कृपा

Mesh Sankranti:- मेष संक्रांति का दिन भगवान सूर्य देव के लिए समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव को पूजा जाता है। मेष संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा आराधना की जाती है और उन्हें जल चढ़ाया जाता है। अगर आप विधि-विधान से उनकी पूजा आराधना करते हैं और उनकी आरती करते हैं तो इसके आपको कई शुभ परिणाम मिलते हैं। मेष संक्रांति इस बार 14 अप्रैल यानी कि आज मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य देव की पूजा आराधना करने से कैरियर और कारोबार में सफलता मिलती है साथ ही जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख समृद्धि बनी रहती है।

भगवान सूर्य देव की आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

Read More:- उत्तरप्रदेश और दिल्ली को मिलेगी नई सौगात, पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?