Home » बिजनेस » Motilal Oswal ने बताए 5 दमदार स्टॉक्स, SBI को दी BUY रेटिंग

Motilal Oswal ने बताए 5 दमदार स्टॉक्स, SBI को दी BUY रेटिंग

Motilal Oswal
Motilal Oswal

Motilal Oswal : शेयर बाजार में पैसा लगाना आसान जरूर लगता है, लेकिन इसमें जोखिम भी कम नहीं होता। इसलिए निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है। सबसे पहले अपने निवेश का लक्ष्य तय करें और यह जानें कि आप कितना जोखिम उठा सकते हैं। एक ही जगह पैसा लगाने के बजाय अलग-अलग सेक्टर में निवेश करना बेहतर माना जाता है। इससे जोखिम कम होता है और नुकसान की संभावना भी घटती है। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए संतुलित निवेश करना जरूरी है।

शेयर खरीदने से पहले कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति, मैनेजमेंट और भविष्य की योजनाओं को समझना जरूरी होता है। इसके साथ ही जिस सेक्टर में कंपनी काम कर रही है, उस इंडस्ट्री का ट्रेंड भी देखना चाहिए।

Motilal Oswal

विशेषज्ञ मानते हैं कि शेयर बाजार में लंबे समय के लिए निवेश करना ज्यादा फायदेमंद होता है। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव से घबराने के बजाय धैर्य रखना जरूरी है। इससे बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप खुद ज्यादा रिसर्च नहीं कर सकते, तो किसी भरोसेमंद ब्रोकरेज फर्म या मार्केट एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इससे सही शेयर चुनने में मदद मिलती है और जोखिम थोड़ा कम हो जाता है।

मोतीलाल ओसवाल ने बताए 5 शेयर

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों के लिए पांच शेयर सुझाए हैं। इनमें डेल्हीवरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीवीएस मोटर कंपनी, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज और भारत डायनानिक्स शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन शेयरों में निवेश करने के बाद कम से कम एक साल तक होल्ड करना जरूरी है। यानी इनका टार्गेट हासिल करने के लिए निवेशकों को धैर्य रखना होगा और बार-बार खरीद-बिक्री से बचना होगा।

देखें लिस्ट

शेयर रेटिंग क्लोजिंग प्राइस (शुक्रवार) टार्गेट (₹) संभावित रिटर्न (%)
डेल्हीवरी खरीदें 469 रुपये 580 24
SBI खरीदें 1067 रुपये 1300 22
टीवीएस मोटर खरीदें 3834 रुपये 4461 16
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज खरीदें 4170 रुपये 4810 15
भारत डायनामिक्स खरीदें 1345 रुपये 1800 34

शेयर बाजार में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सही जानकारी, धैर्य और सही समय पर लिया गया फैसला ही आपको फायदा दिला सकता है। इसलिए निवेश हमेशा सोच-समझकर और योजना के साथ ही करें।

Read More : Upcoming IPO: अगले हफ्ते 2 नए आईपीओ होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?