Home » बिजनेस » Success Story: नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, 7 साल में 120 करोड़ का बिजनेस खड़ा कर बने मिसाल

Success Story: नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, 7 साल में 120 करोड़ का बिजनेस खड़ा कर बने मिसाल

Success Story
Success Story

Success Story : अक्सर लोग सुरक्षित नौकरी को ही सबसे बेहतर विकल्प मानते हैं, लेकिन चंडीगढ़ के आलोक कौशिक और अनुराग कौशिक ने इस सोच को बदलकर रख दिया। इन जुड़वां भाइयों ने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया और आज करोड़ों का कारोबार खड़ा कर लिया है। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कुछ अलग करने का सपना देखते हैं। आलोक और अनुराग दोनों जर्मनी में नौकरी कर रहे थे और वहां उनकी जिंदगी भी अच्छी चल रही थी।

उनके मन में खुद का कुछ करने का सपना था। यही वजह रही कि उन्होंने आरामदायक नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया। यह कदम आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने जोखिम उठाने का मन बना लिया था।

Success Story

भारत लौटने के बाद दोनों भाइयों ने साल 2019 में ‘नेचुरल्टेन’ नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया। उनका फोकस हेल्थ और फिटनेस से जुड़े प्रोटीन प्रोडक्ट्स पर था। उन्होंने शुरुआत से ही यह तय कर लिया था कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करेंगे और ग्राहकों को भरोसेमंद प्रोडक्ट देंगे। जर्मनी में काम करने के दौरान उन्होंने वहां के हाई क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को करीब से देखा था। वहीं से उन्हें आइडिया मिला कि भारत में भी उसी स्तर के प्रोटीन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं। यही सोच उनके बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने अपने प्रोडक्ट्स में कड़ी टेस्टिंग और बेहतर क्वालिटी पर ध्यान दिया।

घर तक लगा दिया दांव पर

स्टार्टअप को खड़ा करना आसान नहीं था। इसके लिए कौशिक भाइयों ने बड़ा जोखिम उठाया और अपने घर तक को दांव पर लगा दिया। शुरुआती दौर में उनके प्रोडक्ट जर्मनी में बनते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भारत में भी प्रमाणित थर्ड-पार्टी के जरिए मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी। कौशिक भाइयों की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए पेड एड का सहारा नहीं लिया। उन्होंने भरोसे और क्वालिटी के दम पर मार्केट में अपनी पहचान बनाई। आज उनकी कंपनी की 70 प्रतिशत से ज्यादा सेल सीधे उनकी वेबसाइट के जरिए होती है।

120 करोड़ तक पहुंचा कारोबार

अगर कंपनी के ग्रोथ की बात करें, तो FY23 में जहां उनका रेवेन्यू करीब 12 करोड़ रुपये था, वहीं FY26 तक यह बढ़कर 120 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ने करीब 8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट भी दर्ज किया। यह तेजी से बढ़ते कारोबार का साफ संकेत है। अब आलोक और अनुराग का अगला लक्ष्य अपने बिजनेस को और बड़ा बनाना है। उन्होंने आने वाले समय में 230 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उनकी यह यात्रा दिखाती है कि सही सोच, मेहनत और जोखिम लेने की हिम्मत हो, तो सफलता जरूर मिलती है।

Read More : *Royal Albert Hall: एग्जीबिशन के पैसों से बना मशहूर हॉल*

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?