Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी दिखा रही अपने तेवर, कई शहरों का बढ़ा तापमान

मध्यप्रदेश में मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी दिखा रही अपने तेवर, कई शहरों का बढ़ा तापमान

Weather News:- मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव होता नजर आ रहा है। कई दिनों से मध्यप्रदेश के मौसम में हलचल देखने को मिल रही थी पिछले कुछ दिनों में आंधी-बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। कई शहरों का तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल से नया सिस्टम सक्रिय हो जाएगा जिसकी वजह से तेज गर्मी देखने को मिलेगी। तापमान के अचानक बढ़ने से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। आंधी-बारिश का दौर खत्म होते ही गर्मी का मौसम तेजी पकड़ेगा और ऐसे में रात के समय भी गर्मी होने की संभावना जताई जा रही है। कई शहरों में तापमान बढ़ने से गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

नया सिस्टम होगा सक्रिय

मध्यप्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में यानी की 15 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से प्रदेश में तेज गर्मी देखने को मिलेगी। हालांकि फिलहाल राहत नजर आ रही है।

इन शहरों में तापमान बड़ा

मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान में वृद्धि हुई है। नर्मदापुरम में तापमान 39. 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रतलाम में 38.6 डिग्री खरगोन में 38 डिग्री और धार के साथ खंडवा नरसिंहपुर खजुराहो में भी तापमान 36 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। वही बड़े शहरों में उज्जैन का तापमान 35.5 डिग्री रहा वहीं भोपाल और जबलपुर में 34.6 डिग्री इंदौर में 35 डिग्री और ग्वालियर में 33.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

गर्मी का दौर होगा शुरू

मध्यप्रदेश में आने वाले समय में गर्मी बढ़ती नजर आएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा हर साल तेज गर्मी लेकर आता है। वही जैसे सर्दियों में दिसंबर और जनवरी के साथ बारिश में जुलाई अगस्त जैसे पिक पर रहते हैं वैसे गर्मी का पिक अप्रैल और मई के महीने में रहता है। इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। इस बार भी भयानक गर्मी का सामना लोगों करना पड़ सकता है।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव का हेरफेर, जाने कितना चल रहा ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?