Home » बिजनेस » LPG को लेकर राहत की खबर, जानें आपके शहर में आज कितने रुपये में मिल रहा सिलिंडर

LPG को लेकर राहत की खबर, जानें आपके शहर में आज कितने रुपये में मिल रहा सिलिंडर

LPG Gas Cylinder
LPG Gas Cylinder

LPG Price Today : मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। पिछले कुछ समय से देश में एलपीजी की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई थी। हालांकि अब सरकार का कहना है कि स्थिति सामान्य हो रही है और गैस की आपूर्ति समय पर की जा रही है। बीते महीने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। इससे आम लोगों के खर्च पर असर पड़ा था। हालांकि 1 अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

10 अप्रैल के हिसाब से नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में 14 किलो वाला घरेलू सिलिंडर 910.50 रुपये में मिल रहा है। इन शहरों में कीमत अपेक्षाकृत कम बनी हुई है, जिससे यहां के लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

LPG Price Today

कुछ शहरों में यही सिलिंडर 1002 रुपये तक पहुंच गया है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट के कारण कीमतों में फर्क देखने को मिलता है। यही वजह है कि देशभर में एलपीजी के दाम एक जैसे नहीं होते। गैस एजेंसियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार केवल कमर्शियल सिलिंडर के दाम में बदलाव किया गया, जबकि घरेलू सिलिंडर की कीमत स्थिर रखी गई है।

कतर से जुड़ी उम्मीदें

हरदीप सिंह पुरी कतर दौरे पर हैं, जहां ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अहम बातचीत हो रही है। कतर भारत को करीब 20 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई करता है। ऐसे में इस दौरे से भविष्य में सप्लाई बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर कीमतों और सप्लाई पर पड़ता है। फिलहाल सप्लाई में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन दाम कब कम होंगे, इस पर अभी साफ तस्वीर सामने नहीं आई है।

कितना है LPG का भाव?

शहर घरेलू सिलिंडर (₹)
लखनऊ 950.5
मेरठ 910.50
कानपुर 928
इलाहाबाद 965.50
वाराणसी 976.50
पटना 1002.5
रांची 970.5
दरभंगा 1010
मुजफ्फरपुर 928
दिल्ली 913
नोएडा 910.5
गाजियाबाद 910.50
चंडीगढ़ 922.50
शिमला 958.5
श्रीनगर 1029
भोपाल 918.5
इंदौर 941
जयपुर 916.5
रायपुर 984
मुंबई 912.5
कोलकाता 939
भुवनेश्वर 939
अहमदाबाद 920

Read More : Assembly Elections 2026: तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान जारी, अबतक इतनी हुई वोटिंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?