Home » बिजनेस » IPO में पैसा लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना हाथ से निकल सकता है मुनाफा

IPO में पैसा लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना हाथ से निकल सकता है मुनाफा

IPO
IPO

IPO News : शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के बीच आईपीओ का आकर्षण तेजी से बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह है कम समय में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद। अगर कंपनी मजबूत हो, तो लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल जाता है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां इस मौके को खराब कर देती हैं। IPO में आवेदन करते समय सबसे आम गलती एक ही PAN नंबर से कई बार अप्लाई करना है।

ऐसा करने पर सभी आवेदन रद्द हो सकते हैं। इसके अलावा गलत UPI ID या PAN डालने से भी आवेदन कैंसल हो जाता है। कई लोग UPI मैंडेट को समय पर अप्रूव नहीं करते, जिससे उनका आवेदन पूरा ही नहीं हो पाता।

IPO में पैसा लगाते समय न करें ये गलतियां

निवेश करते समय यह जरूरी है कि जिस बैंक खाते से पेमेंट हो रहा है, वह आपके Demat अकाउंट से मेल खाता हो। थर्ड-पार्टी अकाउंट का इस्तेमाल करने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। साथ ही खाते में पर्याप्त बैलेंस होना भी जरूरी है, वरना बोली पूरी नहीं मानी जाएगी। कई निवेशक बिना कंपनी की पूरी जानकारी के सिर्फ जल्दी मुनाफा कमाने के लिए IPO में पैसा लगा देते हैं। कंपनी के फंडामेंटल्स, कर्ज और बिजनेस मॉडल को नजरअंदाज करना बड़ी गलती साबित हो सकता है। सिर्फ लिस्टिंग गेन के पीछे भागने के बजाय लॉन्ग टर्म सोच भी जरूरी है।

अफवाहों पर न करें भरोसा

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को कई लोग सफलता का पैमाना मान लेते हैं, जबकि यह हमेशा सही संकेत नहीं देता। बाजार में चल रही अफवाहों के आधार पर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। निवेश से पहले खुद रिसर्च करना ज्यादा जरूरी है। IPO में अप्लाई करते समय कट-ऑफ प्राइस का विकल्प चुनना जरूरी होता है, इससे अलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा DRHP जैसे जरूरी दस्तावेजों को पढ़ना भी जरूरी है, ताकि कंपनी के जोखिम और स्थिति को समझा जा सके।

सही जानकारी से बढ़ेगा मुनाफा

अगर निवेशक इन गलतियों से बचते हैं और सही जानकारी के आधार पर फैसला लेते हैं, तो IPO से अच्छा फायदा मिल सकता है। सोच-समझकर किया गया निवेश ही आपको बेहतर रिटर्न दिला सकता है।

Read More : Oxygen से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक, खोज ने बदल दी दुनिया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?