Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मजदूर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मजदूर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर से महाराष्ट्र की तरफ जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप अचानक से सोमनपल्ली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक में घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए बीजापुर भी रेफर किया गया है। यह घटना बीजापुर जिले के भोपालपटनम से लगे महाराष्ट्र के सम्मानपल्ली क्षेत्र की है। यहां पर गुरुवार को सुबह यह हादसा हो गया। यह मजदूर काम की तलाश में जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।

काम की तलाश में जा रहे थे मजदूर

जानकारी मिली है कि जिले के भोपालपटनम इलाके से मजदूर काम की तलाश में जा रहे थे। वह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की तरफ जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। यह हादसा गुरुवार सुबह सोमनपल्ली के पास पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण वहां से हट गया जिसकी वजह से सड़क के किनारे वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर तुरंत की भगदड़ का माहौल बन गया।

घायलों को भोपालपटनम अस्पताल ले जाया गया

घटना की जानकारी जैसे स्थानीय लोग और पुलिस को मिली मौके पर पुलिस तुरंत पहुंची और घायलों को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद कुछ गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर में रेफर कर दिया गया। कई घायलों का उपचार भोपालपटनम में हुआ। वही जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के आखिरी थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली के पास आज सुबह यह हादसा हुआ है।

Read More:- प्रधानमंत्री मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा, फूलों से किया जाएगा स्वागत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?