Home » बिजनेस » Top Mutual Funds ने 3 साल में किया कमाल, निवेशकों को दिया 50% से ज्यादा रिटर्न

Top Mutual Funds ने 3 साल में किया कमाल, निवेशकों को दिया 50% से ज्यादा रिटर्न

Mutual Fund
Mutual Fund

Top Mutual Funds : आज के समय में म्यूचुअल फंड निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। खासतौर पर ऐसे लोग जो शेयर बाजार में सीधे निवेश से बचना चाहते हैं, वे म्यूचुअल फंड का सहारा लेते हैं। आमतौर पर इसमें निवेशकों को 12 से 14 फीसदी तक का रिटर्न मिल जाता है, हालांकि यह बाजार की चाल पर निर्भर करता है। अगर पिछले तीन साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।

इस फंड ने करीब 50.54 फीसदी का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है। फिलहाल, इस फंड का एनएवी 27.16 रुपये है, जो इसके प्रदर्शन को और मजबूत बनाता है।

Top Mutual Funds

पिछले तीन साल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई और फंड भी सामने आए हैं। अलग-अलग सेक्टर और थीम पर आधारित इन फंड्स ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है। हालांकि, हर फंड का प्रदर्शन बाजार की स्थिति और निवेश रणनीति पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी फंड में निवेश करते समय सिर्फ रिटर्न को आधार नहीं बनाना चाहिए। निवेश से पहले उस फंड का एक्सपेंस रेश्यो, मैनेजमेंट फीस और अन्य चार्जेस को भी ध्यान से समझना जरूरी है। कई बार ज्यादा रिटर्न वाले फंड में खर्च भी ज्यादा हो सकता है, जिससे कुल फायदा कम हो जाता है।

भविष्य का रिटर्न तय नहीं

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि जो फंड अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जरूरी नहीं कि वह आगे भी वैसा ही रिटर्न दे। बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर म्यूचुअल फंड पर पड़ता है इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर और अपनी जरूरत के हिसाब से ही फैसला लेना चाहिए। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय सही प्लानिंग बहुत जरूरी होती है। लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। साथ ही जोखिम को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग फंड्स में निवेश करना एक बेहतर रणनीति हो सकती है।

देखें लिस्ट

फंड रिटर्न NAV एक्सपेंस रेश्यो
निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड 50.54% 27.16 1.04%
IL&FS इंफ्रा डेट फंड- सिरीज 2-ए 34.30%
SBI PSU फंड 32.07% 37.48 0.80%
मोतीलाल ओसवाल BSE इनहैंस वैल्यू 30.89% 26.55 0.36%
इन्वेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड 29.56% 75.34 0.89%

Read More : India के इन बाजारों में सस्ते डिजाइनर लहंगे, रॉयल दुल्हन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?