Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में बीती रात एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिसके बाद अब पुलिस उस अज्ञात वाहन के चालक को लगातार ढूंढ रही है जिसने युवक को टक्कर मारी।
रात 10 बजे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चिमटापानी की है। यह घटना लगभग रात के 10:00 के आसपास हुई है जब एक अज्ञात वाहन लापरवाही के साथ तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान राजकुमार निवासी कटरापाली को टक्कर मारकर भाग गया। घटना के बाद काफी देर तक राजकुमार सड़क पर पड़ा रहा और तड़पता रहा जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची
इस घटना के बाद मौके पर जितने भी लोग मौजूद थे उन्होंने घरघोड़ा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस में घरघोड़ा अस्पताल ले गया। अस्पताल में जाने के बाद राजकुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Read More:- कब मनाई जाएगी वरुथिनी एकादशी? जाने इस दौरान कैसे होगी मां लक्ष्मी प्रसन्न




