Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारी हुई बिगड़ते मौसम की वजह से तहस-नहस, होल्डिंग्स उखड़े और कीचड़ से भरे रास्ते

सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारी हुई बिगड़ते मौसम की वजह से तहस-नहस, होल्डिंग्स उखड़े और कीचड़ से भरे रास्ते

Uttarpradesh News:- सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले बिगड़ते मौसम ने सारी तैयारियां पर पानी फेर दिया है। बिगड़ते मौसम में तेज आंधी और बारिश के चलते तैयारी पूरी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। होल्डिंग गिर चुके हैं और सड़के कीचड़ में सनी हुई है लोगों को पैदल सभा तक पहुंचना पड़ा। तैयारी पर पूरी तरह से पानी फिर चुका है। मौसम में कुबेरपुर के गांव रहनकला और रायपुर में तैयारी को पूरा तहस-नहस कर दिया। ग्रेटर आगरा परियोजना के चलते 10 नई टाउनशिप के शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व अचानक मौसम बदला और यह सब हो गया।

मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम

मौसम अचानक बदल और ऐसे में इनर रिंग रोड से लेकर गांव रहनकला और रायपुर को जोड़ने वाले मार्गों पर लगे होल्डिंग तेज हवा से उखाड़ कर गिर गए। कई स्थान पर कच्ची सड़के कीचड़ से भर गई और भारी परेशानियों लोगों को उठानी पड़ी। लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा और जाम लग गया भीड़ को लेकर आ रही बसों और ट्रैफिक पुलिस मुख्य मार्ग से हटकर कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ा गया। इतना ही नहीं लोगों को पैदल चलकर सभा तक पहुंचना पड़ा अचानक बदले इस मौसम ने सभी अव्यवस्थाएं फैला दी।

सभा में यह लोग रहे मौजूद

सभा में इस कार्यक्रम के दौरान कई लोग मौजूद थे जिसमें केंद्रीय राज्य प्रो. एसपी सिंह बघेल, आगरा प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जीएस धर्मेश, बेबीरानी मौर्या, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, छोटेलाल कुशवाहा, डीआर धरमपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह आदि शामिल रहे हैं।

Read More:- वास्तु के मुताबिक गंगाजल से जुड़ा या उपाय करेगा घर से नेगेटिविटी दूर, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?