Uttarakhand News:- उत्तराखंड में जनगणना शुरू की जा रही है। ऐसे में खबर है की सबसे पूर्व जनगणना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री अपने आवास की स्वगणना करने वाले हैं। जनगणना के पहले ही चरण के तहत निदेशालय ने तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है। ऑनलाइन के जरिए वीआईपी की स्वगणना शुरू कर दी गई है। इस जनगणना के पहले चरण में शुरुआत राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों और अफसर से शुरू होगी। ऐसे में निदेशालय ने इस जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है जिसके तहत 10 अप्रैल को जैसे ही प्रदेश में स्वागत ना शुरू होगी तो निदेशालय की टीम इन वीआईपी की स्वगणना करवाएगी।
पहला चरण 25 अप्रैल से होगा शुरू
उत्तराखंड में जनगणना के इस पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का काम 25 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इससे ठीक 15 दिन पहले 10 अप्रैल से पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में स्वगणना भी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं जनगणना निदेशालय से इस बात की जानकारी मिली है कि इस जनगणना के दौरान सबसे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री अधिकारियों के घरों की स्वगणना करने की योजना तैयार की गई है।
घरों पर अंकित किए जाएंगे मकान नंबर
उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के दौरान जनगणना निदेशालय ने प्रगणक तैयार कर लिए गए हैं। इंस्टाग्राम 25 अप्रैल से यह प्रगणक आपके घर पर पहुंचेंगे। इसमें सबसे बड़ी और खास बात यह है कि प्रगणक अपनी विजिट के दौरान आपके घरों पर मकान नंबर और दूसरी जानकारी के बारे में अंकित करेंगे। स्वगणना में आपको मकान नंबर आदि की जानकारी भी नहीं देनी होगी।
किसी दस्तावेज की नहीं पड़ेगी जरूरत
उत्तराखंड में हो रही है दौरान आपको कोई भी दस्तावेज नहीं देना होगा इसकी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको केवल 33 सवालों का जवाब देना होगा या 33 सवाल आपको पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगे अगर स्वगणना नहीं करेंगे तो प्रगणक आपसे इन सवालों के जवाब मांगेंगे जो कि आपको देने होंगे। स्वगणना करके वह केवल आपके जवाब का वेरिफिकेशन करेंगे आपका समय भी बचेगा और जनगणना भी हो जाएगी।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में आ रही हलचल की महक, जाने कितना चल रहा ताजा बाजार भाव





