Weather News:- मध्यप्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आने की वजह मध्यप्रदेश में सक्रिय हुआ सिस्टम है। जिसकी वजह से कई जिलों में बारिशों में आंधी और कई जिलों में ओलावृष्टि देखने को मिल रही है कई शहरों में तेज हवाएं चल रही है और ऐसे में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अचानक बदले इस मौसम की वजह से किसानों को भी नुकसान हो रहा है। जबकि 11 अप्रैल से फिर एक बार नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। जिसकी वजह से वह बदलाव कई दिनों तक देखने को मिल सकता है।
मध्यप्रदेश के कई विश्व में अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से यह बदलते मौसम देखने को मिल रहा है खास तौर पर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में इसका असर बहुत ज्यादा नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो कई शहरों में इसका असर देखने को मिल रहा है। वही 18 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
तेज आंधी चलने के आसार
मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में केवल बारिश नहीं बल्कि तेज आंधी चलने के भी आसार जताए जा रहे ऐसे में कई जिलों में हवा आने की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंच सकती है। वहीं अन्य इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही मौसम में या बदलाव दोपहर के बाद ज्यादा नजर आ रहा है।
नया सिस्टम होगा सक्रिय
मध्यप्रदेश में फिर एक बार नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके बाद इसका असर मौसम पर देखने को मिलेगा इसके साथ ही बारिश और आने का सिलसिला आगे तक देखने को मिलने वाला है।
गर्मी के बीच राहत आई नजर
मध्यप्रदेश में आमतौर पर वैसे तो अप्रैल और मई में भयानक गर्मी देखने को मिलती है। ऐसे में मौसम बार-बार सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है मौसम के अचानक बदलने से तापमान में गिरावट नजर आ रही है।
मौसम लगातार बदल रहा
मध्यप्रदेश का मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में फरवरी और मार्च में मौसम बदलता नजर आया है। ऐसे मौसम में फसलों को नुकसान देखने को मिला है। ओलावृष्टि और बारिश के चलते कई फसले बर्बाद हो गई। मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में आ रही हलचल की महक, जाने कितना चल रहा ताजा बाजार भाव





