Home » धर्म » वैशाख के दौरान करें रोजाना यह कार्य, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

वैशाख के दौरान करें रोजाना यह कार्य, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

वैशाख महीने में भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। मान्यता है कि वैशाख महीने भगवान विष्णु को पूजना बहुत ही शुभ माना जाता है। वैशाख महीने के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ अगर आप तुलसी पूजा करते हैं तो इसका बहुत ही खास महत्व होता है। इस दौरान तुलसी चालीसा का पाठ करने से आर्थिक तंगियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है और का लाभ होता है। सनातन धर्म में वैशाख महीने को बहुत ही पवित्र और पावन माना जाता है। मान्यता है कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को अगर आप प्रसन्न करते हैं तो वह आपके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और आपको विशेष फल देते हैं।

वैशाख महीने में क्या करें?

वैशाख महीने के दौरान भगवान विष्णु के साथ-साथ मैन तुलसी की भी पूजा आराधना करनी चाहिए मान्यता है कि उनकी पूजा आराधना करने से जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धर्म की कोई कमी नहीं होती है। अगर आप वैशाख महीने में रोजाना तुलसी माता के चालीसा का पाठ करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

तुलसी चालीसा

श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय।

जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।

नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी।

दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।

विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी।

भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।

जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।

करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।

कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा।

तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।

कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।

वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।

श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई।

कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।

छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।

तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।

औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता,

देव रिषी मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।

वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया।

नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।

नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी।

नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।

नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि।

नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।

नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि।

जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।

निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ।

करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।

शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।

क्रहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।

मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।

जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।

बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा।

प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।

चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे।

करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।

पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की।

यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।

करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।

है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।

तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी।

भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।

यह श्रीतुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।

गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।

Read More:- कब है मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? जाने इस दौरान कैसे मिलेगी सभी बाधाओं से मुक्ति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?