Uttarakhand News:- जॉलीग्रांट हेलीपैड से लेकर रुद्राक्ष एविएशन अपने एमआई – 17 हेलीकॉप्टर से बीते 3 सालों में लगातार बद्री किरदार के लिए उड़ाने संचालित करती है। इस साल केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा को लेकर कंपनी 26 अप्रैल से 15 जून बरसात के आने से पूर्व ही इन दोनों धर्मों की यात्रा शुरू करने की तैयारी में लग चुकी है इसकी तैयारी चल रही है। जॉली ग्रांट हेलीपैड से दो धर्मों बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए आने वाली 26 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में रुद्राक्ष एविएशन और एमआई-17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर से सेवा को शुरू करने जा रहा है ऐसे में सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही सेवा शुरू हो जाएगी।
बरसात के बाद सितंबर से होगी सेवाएं चालू
एक तरफ जहां कंपनी इस साल 26 अप्रैल से 15 जून के बीच बरसात शुरू होने से पहले यात्राएं शुरू करने की तैयारी में लग चुकी है। वही बरसात के बाद यात्राएं सितंबर महीने से फिर शुरू हो जाएगी और हेली सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। जॉलीग्रांट हेलीपैड से हेलीकॉप्टर सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने वाला है जिसके बाद एक ही दिन में दो धामों की यात्रा पूरी हो जाएगी वहीं रात्रि विश्राम की सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिल जाएगी मौसम ठीक ना होने पर हेलीकॉप्टर जॉली ग्रांट से 1 दिन में दो बार ही उड़ान भरेगा फिलहाल कंपनी के अधिकारी मंजूरी और अन्य औपचारिकताओं में जुट चुके हैं। इसके बाद इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।
किराया कितना होगा
जॉलीग्रांट से दो धामों के लिए इन हवाई यात्राओ का किराया इस बार श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति करीब 1 लाख 35 हजार रुपए देना होगा। वही रात्रि विश्राम के साथ प्रति व्यक्ति किराया करीब डेढ़ लाख रुपये रहने वाला है बीते साल जहां किराया 1 लाख 21 हजार 141000 के करीब था। वही बता दे 22 और 30 अप्रैल को केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने वाले हैं इस वर्ष भी चार धाम यात्रा में दो धामों के लिए एमआई 17 से हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू होने जा रही है 26 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Read More:- सोना चांदी की कीमतों में अब फिर मचा है तेजी का बवंडर, जाने आज कितना चल रहा भाव





