Home » छत्तीसगढ़ » बोलेरो और कार की जोरदार भिड़ंत से हुई दर्दनाक घटना, एक ही हादसे में पिता पुत्र की हुई मौत, कई घायल

बोलेरो और कार की जोरदार भिड़ंत से हुई दर्दनाक घटना, एक ही हादसे में पिता पुत्र की हुई मौत, कई घायल

Chhattisgarh News:- जांजगीर-चंपा में एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। इस घटना में तेज रफ्तार बोलेरो और वैगेनार कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अकलतरा के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार नौ लोगों को मामूली चोटे आई है। यह हादसा जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र कहां है जहां पर बूचीहरदी गांव के पास या हादसा हुआ है। इस हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मृत्यु मौके पर ही हो चुकी है।

कई लोगों को आई गंभीर चोटे

इस हादसे में मृतको की पहचान अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर के रूप में हुई है। रूपेश की पत्नी भगवती और उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। बोलेरो वाहन में लगभग 9 लोग सवार थे जिसमें कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटे आई है और कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है जिन लोगों को हल्की चोटे आई है उनका उपचार कोरबा में चल रहा है।

दो वाहनों की हुई आपस में भिड़ंत

बोलेरो वाहन की टक्कर के बाद सड़क पर पलट गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ जानकारी के मुताबिक रूपेश निर्मलकर और उनके परिवार के लोग सराईश्रंगार डोंगरी गांव एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में अपने गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान यहां हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बुचीहरदी गांव के पास पेट्रोल पंप और पुल के पास यह हादसा हुआ।

मामले की जांच हुई शुरू

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिले तुरंत ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। आज यानी कि सोमवार को पिता और पुत्र दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप जाएगा।

Read More:- वास्तु के मुताबिक किस दिन जूते चप्पल खरीदना है अशुभ? जाने क्या कहता है वास्तुशास्त्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?