Home » उत्तर प्रदेश » UP Police Vacancy: 81 हजार पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका

UP Police Vacancy: 81 हजार पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Police
Police

UP Police Vacancy 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 81 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इससे पुलिस विभाग को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इस भर्ती अभियान के तहत Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां करेगा। इनमें उप-निरीक्षक (SI), आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A और गोपनीय विभाग के उप-निरीक्षक जैसे पद शामिल हैं।

UP Police Vacancy

भर्ती को लेकर जानकारी राज्य सरकार ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर साझा की है। पोस्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 युवाओं के लिए खास होने वाला है। इस दौरान 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पुलिस बल को आधुनिक बनाया जा सकेगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को अपने जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए। आवेदन के दौरान शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। अगर पहले से तैयारी रहेगी तो आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

आवेदन शुल्क होगा इतना

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस 400 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। फिलहाल, भर्ती की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, उसमें योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी साफ हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Read More : Uttarakhand कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, गरमाई सियासत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?