Home » राजनीति » Iran में मिला गिराए गए अमेरिकी F-15E जेट का लापता पायलट, बचाव अभियान अब भी जारी

Iran में मिला गिराए गए अमेरिकी F-15E जेट का लापता पायलट, बचाव अभियान अब भी जारी

Iran
Iran

Iran News : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका के F-15E फाइटर जेट को मार गिराया। इस घटना के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि विमान में सवार दो पायलटों में से एक को तुरंत सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दूसरा पायलट लापता हो गया था। इस घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया।

अब लापता पायलट को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। Al Jazeera ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दूसरे पायलट का पता चल गया है। ऑपरेशन अब भी जारी है और हर कदम बेहद सावधानी से उठाया जा रहा है।

Iran में मिला लापता पायलट

जानकारी के मुताबिक, उसे भारी गोलीबारी के बीच खोज निकाला गया। हालांकि, अभी उसकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं बताई जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पायलट को ढूंढ लेना बड़ी सफलता जरूर है, लेकिन मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। बचाव दल को उसे ईरान से सुरक्षित बाहर निकालकर किसी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है। इस घटना के बाद ईरान की तरफ से भी पायलट की तलाश शुरू कर दी गई थी। ईरानी सेना ने घोषणा की थी कि जो कोई भी पायलट की जानकारी देगा, उसे 60 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इससे साफ है कि इस घटना को लेकर दोनों देशों की नजरें उसी पायलट पर टिकी हुई थीं।

Donald Trump ने भी दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बचाव अभियान की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने बेहद साहसिक ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि यह मिशन अमेरिकी इतिहास के सबसे जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक रहा और लापता अधिकारी अब सुरक्षित है। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि पायलट को कब पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। अमेरिकी सेना लगातार कोशिश में जुटी है। जब तक पायलट सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच जाता, तब तक यह ऑपरेशन जारी रहेगा और दुनिया की नजरें इस पर टिकी रहेंगी।

Read More : ‘India किसी के दबाव में नहीं’, सैयद अकबरुद्दीन का बड़ा बयान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?