PBKS IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में Punjab Kings ने Chennai Super Kings को उसी के घरेलू मैदान चेपॉक में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को भी आसानी से हासिल कर लिया, लेकिन मैच के बाद एक गलती ने इस जीत की चमक फीकी कर दी। पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer इस मुकाबले में एक बड़ी गलती कर बैठे।
टीम ने फिर से स्लो ओवर रेट बनाए रखा, जो आईपीएल नियमों का उल्लंघन है। इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में इसी वजह से टीम पर कार्रवाई हुई थी। लगातार दूसरी बार गलती दोहराने पर अब कड़ी सजा दी गई है।
PBKS ने 5 विकेट से जीता मैच
आईपीएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, Shreyas Iyer पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन था। इसके साथ ही, प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो कम हो) जुर्माना लगाया गया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Chennai Super Kings ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने शानदार 73 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन बनाए और सफराज खान ने 32 रन का योगदान दिया। इतने बड़े स्कोर के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।
🔙 to 🔙 victories ✌️@PunjabKingsIPL complete the chase in an authoritative fashion ❤️
A win by 5⃣ wickets in Chennai 🥳
Updates ▶️ https://t.co/riWrE2EZiF#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/S9EEawsaZk
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
पंजाब के बल्लेबाजों ने पलटा मैच
जवाब में Punjab Kings के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्तान Shreyas Iyer ने अर्धशतक जड़ा, जबकि प्रियांश आर्य ने 39 और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। पंजाब ने 8 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की, लेकिन स्लो ओवर रेट की गलती ने साफ कर दिया कि आगे के मैचों में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। अगर ऐसी गलती दोबारा होती है तो टीम और कप्तान दोनों के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Read More : Mamata Banerjee का आरोप, ‘छीनी गईं मेरी सारी शक्तियां’





