Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में एक्टिव हुए एक साथ चार सिस्टम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि जारी

मध्यप्रदेश में एक्टिव हुए एक साथ चार सिस्टम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश के मौसम में अचानक करवट बदल ली है ऐसे में मध्यप्रदेश में एक साथ चार सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। जिसकी वजह से लगातार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग की माने तो 7 अप्रैल का कैसा ही मौसम रह सकता है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के बीच मौसम साफ होते हुए तापमान बढ़ता नजर आएगा। मौसम साफ होते ही जोरदार गर्मी देखने को मिलेगी।

एक साथ हुए चार सिस्टम एक्टिव

मध्यप्रदेश में एक साथ चार सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में प्रदेश घर में सब तरफ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला देखने को मिल रहा है। इस बदले में मौसम के चलते पिछले 4 दिनों से आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि का सिलसिला देखने को मिल रहा है।

अगले 24 घंटे तक देखने को मिलेगा असर

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे तक लगभग 45 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन सिस्टम की वजह से प्रदेश में रोजाना 30 से 35 जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। मध्यप्रदेश में कहीं तेज हवाएं चल रही है तो कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि होती नजर आ रही है।

कई जिलों में ओले गिरने की संभावना

मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जबलपुर, कटनी, छतरपुर, पन्ना और दमोह जिले में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में भी आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

फिर बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश का मौसम कुछ दिनों में फिर बदलेगा 7 अप्रैल के बाद मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। जिसके बाद फिर एक बार 10 अप्रैल के बाद आंधी तूफान और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी

मौसम के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। मध्यप्रदेश का मौसम जैसे खुलता है फिर एक बार जोरदार गर्मी पड़ेगी। मौसम साफ होने के बाद तापमान बढ़ता नजर आएगा और ऐसे में लगातार गर्मी बढ़ती नजर आएगी।

Read More:- सोना-चांदी की कीमत लगातार बदल रही करवट, जाने आज कितना चल रहा है ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?