iPhone : फोन बदलते समय सबसे बड़ी परेशानी डेटा ट्रांसफर की होती है, खासकर जब बात WhatsApp की आती है। iPhone से Android या Android से iPhone में शिफ्ट करते समय कई यूजर्स की चैट और मीडिया फाइल्स खोने की शिकायत सामने आती रही है। लेकिन अब इस समस्या को हल करने के लिए नया फीचर आ गया है। WhatsApp का नया क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर फीचर यूजर्स को आसानी से अपनी पूरी चैट हिस्ट्री एक फोन से दूसरे फोन में ले जाने की सुविधा देता है। इसमें मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉयस नोट्स, डॉक्यूमेंट्स और यहां तक कि चैनल्स और कम्युनिटीज भी ट्रांसफर हो सकते हैं।
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि ट्रांसफर सीधे दोनों डिवाइस के बीच होता है। इसके लिए केबल या लोकल Wi-Fi का इस्तेमाल किया जाता है। आपका डेटा किसी क्लाउड सर्वर पर नहीं जाता। कंपनी का कहना है कि यूजर का डेटा पूरी तरह प्राइवेट और सुरक्षित रहता है।
iPhone से Android पर WhatsApp चैट ट्रांसफर आसान
चैट ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स को अपने पुराने iPhone में WhatsApp खोलकर ‘Transfer to Android’ ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद नए Android फोन में उसी नंबर से लॉगिन कर QR कोड स्कैन करना होता है। कुछ ही स्टेप्स में आपकी पूरी चैट हिस्ट्री नए फोन में आ जाती है। इस प्रोसेस के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले, नया Android फोन पहले से सेटअप नहीं होना चाहिए। अगर WhatsApp पहले से इंस्टॉल और एक्टिव है, तो उसे हटाकर दोबारा इंस्टॉल करना पड़ेगा। साथ ही, ट्रांसफर का समय आपके डेटा के साइज पर निर्भर करेगा।
फीचर की कुछ सीमाएं
यह फीचर काफी उपयोगी है, लेकिन इसमें कुछ सीमाएं भी हैं। आप पुरानी चैट को नई चैट के साथ मर्ज नहीं कर सकते। इसके अलावा, WhatsApp Business चैट, स्टेटस अपडेट और पेमेंट मैसेज ट्रांसफर नहीं होते हैं। फोन नंबर बदलकर चैट ट्रांसफर करने का विकल्प भी अभी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp के मुताबिक, जब तक आप खुद से अपने पुराने iPhone से डेटा डिलीट नहीं करते, तब तक आपकी चैट वहां भी सुरक्षित रहती है। यानी ट्रांसफर के बाद भी आपके पास बैकअप मौजूद रहता है।
Read More : Share Market में आज गिरावट के संकेत, निवेशकों की बढ़ी चिंता




