Home » मध्य प्रदेश » मौसम के अचानक बदलने से किसानों की बड़ी चिंता, फसलों को नुकसान की संभावना

मौसम के अचानक बदलने से किसानों की बड़ी चिंता, फसलों को नुकसान की संभावना

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम अचानक बदलने लगा जिसकी वजह से ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि किसानों की फसले खेत में है और ऐसे में फसलों को नुकसान होने की संभावना है। मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे नहीं लगभग 42 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बदलते मौसम से लगातार जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ऐसे में मौसम विभाग की माने तो आने वाली 6 तारीख तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बारिश के साथ तेज आंधी का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे मध्यप्रदेश में इसका असर साफ नजर आ रहा है। ऐसे में गुरुवार से 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला और कहीं बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी तूफान चल रहा है।

कई जिलों में इसका असर

मध्यप्रदेश के कई जिले में इस मौसम का असर देखना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाहजहांपुर, देवास, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मेंहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, और बालाघाट में भी इसका असर नजर आ रहा है।

भोपाल में आंधी बारिश के बाद बिजली हुई गायब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज आंधी तूफान और बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली गायब हो चुकी है। ऐसे में शहर के कई इलाके जैसे कोलार, रायसेन रोड, अवधपुरी, होशंगाबाद रोड और पुराने शहर में भी बिजली गायब है। फिलहाल रुक रुक कर बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

मध्यप्रदेश में कई सिस्टम हुए एक्टिव

मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में साइक्लोनिक सर्कुलेसशन का दो तरफ लाइन है जो सक्रिय हो चुकी है। जिसकी वजह से मौसम का यह दौर देखने को मिल रहा है। ऐसे में कभी मौसम बदल रहा है तो कभी बारिश तो कभी आंधी तूफान तो कभी तेज हवाएं चल रही है।

तापमान में हुई बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को खजुराहो में सबसे ज्यादा 40.4°C, दमोह और नौगांव में 39°C के लगभग तापमान दर्ज किया गया है। वही भोपाल में तापमान 36.02°C तापमान दर्ज किया गया है।

Read  More:- सोना-चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में हलचल देखने को मिली, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?