Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में ग्राम बोहारडीह में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान देर रात को अनियंत्रित ट्रक घर के बाहर सो रहे युवक पन्नालाल बंजारे को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से युवक की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक को नींद आने से यह हादसा हो गया ऐसे में घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि ग्रामीण और सरपंच की चालाकी से मौके पर ही चालक को दबोच लिया गया। ग्रामीण पन्नालाल बंजारे बहुत ही गंभीर रूप से घायल है।
गहरी नींद में था ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ पन्नालाल गहरी नींद में सो रहे थे बेकाबू ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया घर के सामने लगा तीन सेट भी पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। इस हाथसे के धमाके के बाद गांव के लोग दहल चुके और सरपंच राजेंद्र साहू ने अपने नेतृत्व में ग्रामीणो को तुरंत सक्रिय किया और भागने की कोशिश कर रहे चालक को घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों की चालाकी की वजह से चालक भाग नहीं पाया घायल को तुरंत अस्पताल रेफर किया गया डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
चालक पुलिस की गिरफ्त में
चालक को ग्रामीणों ने अपनी चालाकी से पकड़ लिया खाना प्रभारी सुनील तिर्की का कहना है कि ट्रक चालक गिरफ्त में ले लिया गया है और प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों की चालाकी से पकड़ाया चालक
ग्रामीणों ने हादसे के बाद तुरंत एकजुट होकर सरपंच राजेंद्र साहू के नेतृत्व में चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उनके इस कार्य की सराहना भी की जा रही है।
Read More:- बद्रीनाथ में भागवत कथा करवाने के लिए लेनी होगी अब परमिशन, कई नए नियम किए गए लागू





