IPL 2026 : आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में Lucknow Super Giants को हार का सामना करना पड़ा। Delhi Capitals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 141 रन का लक्ष्य 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे Sameer Rizvi, जिन्होंने 70 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने मुश्किल हालात में क्रीज संभाली और टीम को जीत तक पहुंचाया। समीर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर अहम साझेदारी की, जिससे मैच पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में चला गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जल्दी ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कोच हेमांग बदानी ने समीर रिजवी को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर भेजा। उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और फिर सेट होने के बाद तेजी से रन बनाए।
IPL 2026
स्टब्स के साथ उनकी 119 रनों की नाबाद साझेदारी ने मैच आसान कर दिया। Tristan Stubbs ने भी 39 रन बनाकर समीर का अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं दिया। दिल्ली का यह दांव भी सफल रहा, जिसमें डेविड मिलर से पहले स्टब्स को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। लखनऊ के लिए Mohammed Shami, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी की। इन गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और जल्दी विकेट निकाले। हालांकि, बाद में समीर और स्टब्स की जोड़ी ने इस दबाव को खत्म कर दिया।
लखनऊ की बल्लेबाजी रही कमजोर
इससे पहले लखनऊ की टीम 141 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव भारी पड़ा। Rishabh Pant ओपनिंग करने उतरे, लेकिन यह फैसला काम नहीं आया। टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। लखनऊ की टीम पावरप्ले का फायदा नहीं उठा पाई और लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ गई। जिस पिच पर औसत स्कोर 165 रन माना जाता है, वहां टीम 150 तक भी नहीं पहुंच सकी। यही वजह रही कि दिल्ली ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
Read More : Rajasthan Royals ने दर्ज की IPL में अपनी सबसे बड़ी जीत




