Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक अगर आप घर में कुछ नियमों का पालन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में कई ऐसी चीज होती है जिनका आपको ध्यान रखना होता है इनमें से एक है खाना परोसते समय अगर आप सही नियमों का पालन नहीं करते हैं तो इससे आपके जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ऐसे में आपको वास्तु के मुताबिक रोजमर्रा की जिंदगी में इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भोजन सही दिशा में बैठकर करें
वास्तु के मुताबिक भोजन करते समय आपको सही दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख समृद्धि घर में आती है। वास्तु के मुताबिक हमेशा खाना उत्तर या फिर पूर्व दिशा में बैठकर ही खाना चाहिए। इसके अलावा दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना कभी भी नहीं खाना चाहिए ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
स्टील की थाली में खाना खाए
वास्तु के मुताबिक खाना खाते समय इस बात का खास ध्यान रखें की थाली हमेशा स्टील की होनी चाहिए और वह साफ सुथरी होनी चाहिए। इस बात से बचे की कभी भी प्लास्टिक की थाली में खाना ना खाएं। इसके अलावा टूटी या फिर चुटकी हुई थाली में भी खाना नहीं खाना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
थाली में भोजन परोसने का तरीका
थाली में हमेशा भोजन परोसते समय इस बात का खास ध्यान रखें की सबसे पहले चावल और रोटी रखें। मान्यता है कि चावल और रोटी लक्ष्मी मां के प्रतीक माने जाते हैं। थाली को हमेशा सजा कर परोसने चाहिए। इस बात का खास ख्याल रखेगी थाली पर उसके समय कभी भी तीन रोटी नहीं रखनी चाहिए, या तो थाली में एक रोटी रखे या फिर दो रोटी रखे या फिर चार रोटी रखें।
खाना खाते टाइम अचार और नमक रखने की सही दिशा
वास्तु के मुताबिक खाना खाते टाइम इस बात का खास ख्याल रखें कि कभी भी एक्स्ट्रा नमक और आचार लेकर बैठते हैं तो हमेशा इस थाली की बाई तरफ रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के मुताबिक शुभ माना जाता है।




