Pradosh Vrat:- हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत खास महत्व है इस दिन अगर आप भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा आराधना करते हैं, तो आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याओं और कष्टों से आपको छुटकारा मिल जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर होता है। प्रदोष व्रत के दिन मान्यता है कि अगर भक्ति भाव से आप प्रदोष व्रत रखते हैं और सही नियम धर्म से पूजा पाठ करते हैं तो जीवन में दरिद्रता, रोगो और दोष का नाश हो जाता है। उसके साथ ही अगर आप इस दिन पूर्णता आरती करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन अगर आपसे मां पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न हो गए तो आपके जीवन में आपको कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव की आरती
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते, त्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
कर के मध्य कमंडलु, चक्र त्रिशूल धर्ता।
जगकर्ता जगभर्ता, जग संहारकर्ता॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
मां पार्वती की आरती
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।
ब्रह्मा शिवजी भी करते, नित्य तुम्हारी माता॥
जय पार्वती माता…
अरुंधति, सरस्वती, सावित्री, गौरा मैया,
ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता॥
जय पार्वती माता…
कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री मैया,
नवदुर्गा रूप तेरे, पूजा करे हम सब मैया॥
जय पार्वती माता…
तुम ही अन्नपूर्णा, तुम ही जगजननी मैया,
तुम ही जगदम्बा, तुम ही जग कल्याणी मैया॥
जय पार्वती माता…
तुम ही सर्वेश्वरी, तुम ही वरदानी मैया,
जो कोई तेरी आरती गावे, सो पावे सुख मैया॥
जय पार्वती माता…
Read More:- सोना-चांदी की कीमते फिर बढ़ रही तेजी की तरफ, जाने आज के ताजा बाजार भाव





