Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज बारिश तो कही ओले का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश के लगभग 16 जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम का बदला हुआ मिजाज जिसका असर 3 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में मौसम में फिर पलटी मार ली है। ऐसे में मौसम सक्रिय हो रहा है और ओलावृष्टि के साथ आंधी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है।
कई जिलों में नजर आ रहा मौसम का असर
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। जिसमे ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। वही कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश गिरने की संभावना जताई जा रही है।
नया सिस्टम हुआ सक्रिय
मध्यप्रदेश में मौसम के बदलने को लेकर अगर बात करें तो मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। ट्रक लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आ रही नमी ने हालात और ज्यादा बत से बत्तर बना दिए हैं इसका असर 3 अप्रैल तक देखने को मिलेगा।
कई जिलों में होगी ओलावृष्टि
मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओले गिराने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में 20 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का असर भी देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है और ऐसे में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ देखने को भी मिलेगा।
गर्मी में होगी बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में गर्मी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है। वही जबलपुर, मंडला, रतलाम, उमरिया, खंडवा और सतना जैसे शहरों में तापमान 39 डिग्री के ऊपर जा पहुंचा है। ऐसे में तापमान बढ़ेगा और गर्मी भी बढ़ेगी ऐसी संभावना है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमते फिर बढ़ रही तेजी की तरफ, जाने आज के ताजा बाजार भाव





