CM YOGI:- उत्तरप्रदेश की राजधानी में लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक बहुत बड़ी सौगात भेंट की है। सौगात के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। साथ ही नव नियुक्त कार्यकत्रियो को नियुक्ति पत्र भेंट किए हैं। राजधानी के लखनऊ में सोमवार को लोग भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं, मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र भेंट किए।
बच्चों के वजन नापने के उपकरण भेंट किए
इसके साथ ही सीएम योगी ने बच्चों के वजन नापने और लंबाई नापने के उपकरण भी दिए इसके साथ ही ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी भेंट किए। इससे बाल विकास एवं पोस्ट हर विभाग की योजनाओं को गति मिलेगी इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी अच्छे तरीके से हो पाएगी।
योगी ने कहा – हर कार्यकत्री के पास फोन होना चाहिए
योगी आदित्यनाथ का कहना है कि में विभाग से कह रहा था कि हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास मोबाइल होना जरूरी है। हमारी महिला कार्यकत्री जितनी मेहनत करती है उसका रियल टाइम डाटा हमें समय पर नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से डाटा अपलोड ना होने की स्थिति में हमारी रैंकिंग बहुत ही कम रह जाती है इसलिए सभी को स्मार्टफोन देना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए सभी कार्यकत्री के पास मोबाइल होना बहुत आवश्यक है।
Read More:- मध्यप्रदेश के मौसम में बदली करवट, नया सिस्टम सक्रिय होने से आंधी बारिश का दौर रहेगा जारी




