Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी RR और CSK, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

IPL 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी RR और CSK, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

IPL
IPL

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में Rajasthan Royals और Chennai Super Kings आमने-सामने होंगी। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी Riyan Parag के पास है, जबकि सीएसके की कमान Ruturaj Gaikwad संभाल रहे हैं। दोनों युवा कप्तानों के लिए यह मैच खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।

सीएसके के लिए शुरुआती झटका यह है कि पूर्व कप्तान MS Dhoni शुरुआती 3-4 मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में टीम को बिना उनके अनुभव के ही मैदान पर उतरना होगा।

IPL 2026

बरसापारा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान रहता है। हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। इस मैदान पर दूसरी पारी में ओस का असर साफ देखने को मिलता है। इससे गेंदबाजों को मुश्किल होती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच राजस्थान ने जीते हैं, जबकि 16 मुकाबलों में चेन्नई को जीत मिली है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों के बीच मुकाबला काफी टक्कर का रहा है।

राजस्थान की संभावित टीम

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन में Yashasvi Jaiswal, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, Ravindra Jadeja, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने शामिल हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में Sanju Samson, रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद और खलील अहमद को मौका मिल सकता है।

Read More : RCB में बदला मालिकाना समीकरण, कोहली से जल्द होगी बड़ी बातचीत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?