PAN-Aadhaar : आज के समय में Aadhaar और PAN Card सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं। बैंकिंग, टैक्स और सरकारी योजनाओं में इनका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, इसलिए इन्हें अपडेट रखना बेहद जरूरी हो गया है। अगर किसी व्यक्ति के आधार और पैन कार्ड में नाम अलग-अलग दर्ज है, तो उसे परेशानी उठानी पड़ सकती है। 1 अप्रैल से ऐसे मामलों में पैन कार्ड निष्क्रिय किया जा सकता है। इससे वित्तीय कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा।
नाम में अंतर होने पर लोगों को ज्यादा टीडीएस देना पड़ सकता है। साथ ही इनकम टैक्स रिफंड लेने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए समय रहते नाम को एक जैसा करना जरूरी है, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो।
PAN-Aadhaar अपडेट जरूरी
अच्छी बात यह है कि आपको दोनों दस्तावेजों में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ आधार या पैन में से किसी एक में नाम सही कर लेने से काम हो जाएगा। इससे प्रक्रिया आसान हो जाती है। आधार में नाम अपडेट करने के लिए मोबाइल में आधार ऐप होना जरूरी है। ऐप डाउनलोड करने के बाद आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद “Update Aadhaar Online” विकल्प पर जाकर नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
डिटेल्स भरकर करें सबमिट
नाम बदलने के दौरान जरूरी दस्तावेज और सही जानकारी भरनी होती है। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होता है। अपडेट की स्थिति जानने के लिए स्टेटस ट्रैक करने का विकल्प भी दिया गया है। पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Changes/Correction in PAN” विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरनी होती है।
ऑनलाइन प्रक्रिया आसान
डिटेल्स भरने के बाद एक टोकन नंबर मिलता है। इसके जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। जरूरी दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करना होता है। अंत में एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलती है, जिससे स्टेटस चेक किया जा सकता है।
Read More : PAN Card Update: पैन में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, जानिए ऑनलाइन तरीका और जरूरी स्टेप्स




